नंदलालपुरा में सड़क के बीच टूटे खंभे की समस्या दूर:पार्षद रुपाली पेंढारकर बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आप भी पहुंचाएं अपनी शिकायत

नंदलालपुरा में सड़क के बीच टूटे खंभे की समस्या दूर:पार्षद रुपाली पेंढारकर बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आप भी पहुंचाएं अपनी शिकायत

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए शहरवासी अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद रुपाली पेंढारकर बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 59 के नंदलालपुरा निवासी अब्बास ने ‘भास्कर समाधान’ पर जवाहर मार्ग की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नंदलालपुरा चौराहे के पास सड़क के बीचोंबीच टूटा हुआ खंभा करीब 8 से 10 इंच ऊंचा निकला हुआ था। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक टकराकर गिर रहे थे और कारों को भी नुकसान हो रहा था। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद रुपाली पेंढारकर ने मामले पर संज्ञान लिया और खंभे की समस्या का समाधान कराया। इसके साथ ही पार्षद रूपाली ने भास्कर समाधान पर आई सभी शिकायतों का भी समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मुसाखेड़ी: घर के सामने खाली प्लॉट से हटाया कचरा वार्ड 52 के मुसाखेड़ी निवासी अंशुल सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अलकापुरी कॉलोनी में उनके घर के सामने खाली प्लॉट में लोग कचरा और मटेरियल डाल रहे थे। कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण यहां काफी कचरा जमा हो गया था। शिकायत सामने आने के बाद समस्या का समाधान हुआ। अंशुल सोनी ने एप पर इसकी पुष्टि भी की। कचरा, खुले चेंबर, खराब स्ट्रीट लाइट और चोक ड्रेनेज से परेशान इंदौरवासी कनाड़िया रोड: ब्लॉक में बाहर से लाकर डाला जा रहा कचरा वार्ड 76 की निवासी संगीता खत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि कनाड़िया रोड स्थित करुणा सागर के ए ब्लॉक में बाहर से लोग कचरा लाकर डाल रहे हैं। इससे परिसर में लगातार गंदगी फैल रही है। उन्होंने यहां कचरा डालने पर रोक लगाने की मांग की है। सुभाष चौक: पार्किंग कॉम्प्लेक्स के सामने खुला चेंबर, हादसे का खतरा वार्ड 58 के निवासी कृष्णा सधवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुभाष चौक स्थित कार पार्किंग के सामने चेंबर खुला पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार बोरिंग के लिए बनाए गए चेंबर का काम अधूरा होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने चेंबर का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। पंचवटी कॉलोनी: बिजली के पोल की लाइट कई दिनों से बंद वार्ड 35 के निवासी प्रदीप राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है कि तलावली चंदा के पास पंचवटी कॉलोनी में मकान नंबर 761 के सामने बिजली के पोल पर लगी लाइट कई दिनों से बंद है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही हैं। उन्होंने लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। आजाद नगर: बैकलाइन में कई सालों से चोक ड्रेनेज, गंदगी से परेशानी वार्ड 54 के निवासी जितेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि आजाद नगर में नेत्रम का बगीचा के पास गली नंबर 2 की बैकलाइन में ड्रेनेज कई सालों से चोक है। इससे गंदगी बाहर फैल रही है और रहवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने ड्रेनेज की सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *