Summer Fashion का नया Trend: एक Co-ord Set से पाएं 3 अलग-अलग Stylish Look

Summer Fashion का नया Trend: एक Co-ord Set से पाएं 3 अलग-अलग Stylish Look
समर सीजन में हर कोई कूल और ट्रेंडी दिखने के लिए हमेशा फैशन टिप्स को फॉलो करते हैं। गर्मियों के मौसम में फैशनेबल आउटफिट आरामदायक होना भी काफी जरुरी है। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पर कोऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में रहते हैं। यह ऐसा आउटफिट जिसे लड़कियां और लड़के भी पसंद करते हैं। यह काफी आरामदायक होते हैं। कैजुअल, पार्टी, ऑफिस या फिर ट्रैवल हर तरह के मौके के लिए कोऑर्ड सेट्स परफेक्ट होते हैं। इस लेख हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने कोऑर्ड सेट्स के स्टाइल देकर अपने लुक को नयापन दे सकते हैं।
ये हैं चार स्टाइलिस्ट तरीके
लेयरिंग
कोऑर्ट सेट को लेयरिंग करके पहन सकते हैं, इससे आपका लुक और आकर्षक बन जाएगा। अंदर आप शॉर्ट टॉप पहनें और बाहर लॉन्ग शर्ट खुली रखें। लड़के चाहे तो अंदर टी-शर्ट पहनें और ऊपर से शर्ट के बटन खोलकर रखें।
ट्यूब टॉप
यदि आप ट्रैवल कर रही है या फिर ऑफिस जाती है, तो इसको स्टाइलिश तरीके से पहन सकती है। शर्ट के अंदर ट्यूब टॉप पहनने से लुक पूरी तरह चेंज हो जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि अंदर का टॉप का रंग पैंट या शर्ट से मैच करता हो।
आरेंज, बेज या मसटर्ड टॉप
ये ऐसे रंग हैं जो लगभग हर तरह के कोऑर्ड सेट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। खासकर मस्टर्ड, बेज या ऑरेंज रंग के टॉप या टी-शर्ट के साथ पहनने पर किसी भी कोऑर्ड सेट का लुक और भी आकर्षक और उभरकर नजर आता है।
एक पीस से तीन सेट बनाएं
आप चाहे तो एक कोऑर्ड सेट को तीन अलग-अलग आउटफिट में बदल सकते हैं। आप कोऑर्ड की शर्ट के साथ नीचे कोई और जींस पहन सकते हैं या पैंट पहनें या फिर कोऑर्ड की पैंट के साथ ऊपर कोई दूसरी शर्ट पहनें। इसे रिस्टाइलिंग कहा जाता है, जिससे एक ही कोऑर्ड सेट के कई आउटफिट तैयार हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *