मुजफ्फरपुर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET-UG का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 15 केंद्रों पर करीब 9 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन और एनटीए ने व्यापक तैयारियां की हैं। लेट से आने पर नहीं दी जाएगी एंट्री परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। डेढ़ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 3 मई को बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने का सुझाव दिया है। इससे दस्तावेज बारिश से सुरक्षित रहेंगे और सुरक्षा जांच में भी सुविधा होगी। प्रिंटिंग और फोटो स्टेट दुकान बंद रखने के आदेश परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिसके तहत भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त, केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट और प्रिंटिंग दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कैलकुलेटर जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की प्रभावी ढंग से निगरानी की जा सके। 180 मिनट में हल करने होंगे 180 सवाल नीट परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी। कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अभ्यर्थियों को 180 मिनट यानी 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल होंगे, जबकि बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से 90 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए औसतन एक मिनट का समय निर्धारित है, जिससे छात्रों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। मुजफ्फरपुर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET-UG का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 15 केंद्रों पर करीब 9 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन और एनटीए ने व्यापक तैयारियां की हैं। लेट से आने पर नहीं दी जाएगी एंट्री परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। डेढ़ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 3 मई को बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने का सुझाव दिया है। इससे दस्तावेज बारिश से सुरक्षित रहेंगे और सुरक्षा जांच में भी सुविधा होगी। प्रिंटिंग और फोटो स्टेट दुकान बंद रखने के आदेश परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिसके तहत भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त, केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट और प्रिंटिंग दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कैलकुलेटर जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की प्रभावी ढंग से निगरानी की जा सके। 180 मिनट में हल करने होंगे 180 सवाल नीट परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी। कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अभ्यर्थियों को 180 मिनट यानी 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल होंगे, जबकि बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से 90 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए औसतन एक मिनट का समय निर्धारित है, जिससे छात्रों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।


