मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब
पाकिस्तान सुपरलीग को छोड़कर आईपीएल में खेलने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच एक तरह की मुंह जुबानी जंग शुरू हो गई है। पीसीबी ने मुजरबानी पर पीएसएल में उनके अगले 2 साल तक खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के गेंदबाज ने रविवार को इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप ऐसी किसी कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कैसे कर सकते हैं जिसे आपने कभी किया ही नहीं हो। वहीं अब पीसीबी ने भी ये कबूल किया है कि पीएसएल फ्रेंचाइजी और मुजरबानी के बीच कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ था लेकिन उसने साथ में गैरपेशेवर रवैये की वजह से खिलाड़ी पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया है। 
 
दरअसल, न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी से जुड़े सूत्रों ने ये माना है कि पीएसएल और मुजरबानी के बीच कोई लिखित करार नहीं हुआ था लेकिन उनके बीच मौखिक सहमति जरूर बनी थी। सूत्रों ने आगे बताया कि पीसीबी का कहना है कि साफ-साफ ऑफर और अहम शर्तों पर सहमति के बाद खिलाड़ी ने एक अन्य करार करके वचनबद्धता का उल्लंघन किया है। 
टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी पीएसएल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए उनसे संपर्क किया था और 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की पेशकश की थी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर ये ऐलान भी कर दिया था कि मुजरबानी पीएसएल 2026 में उनकी तरफ से खेलेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *