मुगलपुरा पुलिस ने 421 ग्राम चरस पकड़ी:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक

मुगलपुरा पुलिस ने 421 ग्राम चरस पकड़ी:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक

मुरादाबाद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को 421 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तारिक जिया उर्फ बाबू (48) पुत्र जियाउल हसन निवासी हमसफर शादी हाल के पास, घोसियों वाली गली, थाना मुगलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे देर रात करीब 11:50 बजे गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 421 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 से 21 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। इस बरामदगी को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी तारिक जिया काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने का संदेह है। उससे पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 55/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *