MS Dhoni और CSK के 18 साल पुराने रिश्ते में आई दरार, सीएसके की जिद की वजह से टूट सकता है साथ

MS Dhoni और CSK के 18 साल पुराने रिश्ते में आई दरार, सीएसके की जिद की वजह से टूट सकता है साथ

MS Dhoni और CSK का 18 साल पुराना टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। रिपोर्ट की मानें तो धोनी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स फ्रेंचाइजी में 25% स्‍टेक खरीदना चाहते थे, लेकिन सीएसके मैनेजमेंट उन्‍हें सिर्फ 5.5% स्‍टेक बेचना चाहता था। 

MS Dhoni and CSK stake deal falls: भारत के सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन यानी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ हैं। उनकी कप्‍तानी में सीएसके ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में पांच खिताब जीते हैं। इतना ही नहीं माही लीग में सीएसके के लिए सबसे ज्‍यादा मैच खेलने के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। यही वजह है कि मैदान चेन्‍नई का हो या फिर अन्‍य कोई जब धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो सिर्फ उनका ही नाम हर क्रिकेट फैन की जुबां पर होता है। अब धोनी 45 वर्ष के हो चुके हैं और सीएसके फ्रेंचाइजी के स्‍टेक खरीदकर अपने रिश्‍ते को और मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन मैनेजमेंट उनकी शर्तों पर राजी नहीं है।

धोनी की सीएसके से स्‍टेक डील टूटी!

दरअसल, क्रिकब्लॉगर के मुताबिक, 45 वर्षीय एमएस धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में में स्टेक खरीदने की इच्‍छा जाहिर की थी, लेकिन सीएसके मैनेजमेंट उनकी शर्तों पर तैयार नहीं हुआ। इस वजह से धोनी की सीएसके से स्‍टेक को लेकर कथित डील टूट गई है। इस डील के टूटने से दोनों के रिश्‍तों में खटास आ गई है। इसके साथ ही धोनी का अगले सीजन में सीएसके लिए खेलने को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

18% स्‍टेक खरीदने को भी राजी थे धोनी

रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी ने फ्रेंचाइजी में 25% स्टेक खरीदने की इच्‍छा जाहिर की थी, लेकिन सीएसके ने मालिक उन्‍हें सिर्फ 3% ही स्‍टेक देने को तैयार थे। फिर धोनी की ओर से 20% स्‍टेक की मांग की गई, लेकिन इस बार भी मैनेजमेंट ने सिर्फ 4% का ही ऑफर किया। अंत में माही की ओर से कथित तौर पर 18% हिस्सेदारी के लिए डील सेट करने की बात कही गई, लेकिन सीएसके मैनेजमेंट ने सिर्फ 5.5% का फाइनल ऑफर दिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धोनी फ्रैंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। वह फ्री में नहीं मांग रहे थे, लेकिन सीएसके मैनेजमेंट की सोच कुछ ओर थी।

अनऑफिशियल हुई थी बातचीत

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एमएस धोनी और सीएसके मैनेजमेंट के बीच ज्‍यादातर बातचीत अनऑफिशियल हुई थी। दोनों पार्टियों के बीच किसी तरह का कोई फॉर्मल लिखित प्रपोजल या समझौता नहीं हुआ था। यह भी बताया गया है कि हिस्सेदारी को लेकर असहमति से सीएसके और धोनी के रिश्तों में खटास आ गई है। और यह भी पक्का नहीं है कि पूर्व सीएसके कप्तान पांच बार के आईपीएल चैंपियन के लिए फिर से खेलेंगे या नहीं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *