मोतिहारी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए विभिन्न सामान भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि चंद्रहिया स्थित डीपीएस स्कूल के पास कुछ लोग चोरी के सामान का उपयोग कर रहे हैं। छापेमारी कर 2 शख्स को किया गिरफ्तार सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापेमारी कर मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान ओसी अख्तर और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से बिल्डिंग मशीन, पावर कंपनी का कटर मशीन, पेंट स्प्रे मशीन, पांच बिल्डिंग रॉड और तीन सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। 18 मार्च को केस हुआ था दर्ज पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद सभी सामान उन्होंने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट निवासी धनसुरत पटेल के यहां से चुराया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा 18 मार्च को मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 186/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस चोरी कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। मोतिहारी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए विभिन्न सामान भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि चंद्रहिया स्थित डीपीएस स्कूल के पास कुछ लोग चोरी के सामान का उपयोग कर रहे हैं। छापेमारी कर 2 शख्स को किया गिरफ्तार सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापेमारी कर मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान ओसी अख्तर और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से बिल्डिंग मशीन, पावर कंपनी का कटर मशीन, पेंट स्प्रे मशीन, पांच बिल्डिंग रॉड और तीन सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। 18 मार्च को केस हुआ था दर्ज पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद सभी सामान उन्होंने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट निवासी धनसुरत पटेल के यहां से चुराया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा 18 मार्च को मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 186/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस चोरी कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


