बुरा फंसे मोहम्मद नवाज, टी20 वर्ल्ड कप में किया ऐसा काम, लग सकता है बैन, इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट से भी किया बाहर

बुरा फंसे मोहम्मद नवाज, टी20 वर्ल्ड कप में किया ऐसा काम, लग सकता है बैन, इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट से भी किया बाहर

मोहम्मद नवाज पर नशीले पदार्थों के सेवन का आरोप लगा है और वे PCB की जांच के दायरे में आ गए हैं। इस विवाद की वजह से इंग्लैंड के काउंटी क्लब सरे के साथ उनका सौदा भी टूट गया है। 

Mohammad Nawaz, PCB Investigation for failed drug test: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनके ऊपर रिक्रिएशनल ड्रग्स (नशीले पदार्थों) के सेवन का आरोप लगा है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनकी जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ नवाज के करियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पीसीबी के एंटी-डोपिंग नियमों की सख्ती और पालन पर भी नई बहस छेड़ दी है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज का रिक्रिएशनल ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी सूचना आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी, जिसके बाद पीसीबी ने तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। पीसीबी के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि जांच के नतीजे जल्द ही आईसीसी को भेज दिए जाएंगे।

यह टेस्ट इस साल श्रीलंका और भारत में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान लिया गया था। 32 वर्षीय नवाज ने उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की ओर से सभी सात मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए और 7 विकेट लिए। पाकिस्तान टीम सुपर-8 के चरण में ही बाहर हो गई थी।

सरे के साथ सौदा टूट गया

इस विवाद के सामने आते ही नवाज का इंग्लैंड काउंटी क्लब सरे के साथ हुआ करार भी टूट गया। नवाज ने टी20 ब्लास्ट के लिए सरे के साथ अनुबंध किया था, जो 26 मई से 18 जुलाई तक खेली जानी है। पीसीबी ने उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी जारी कर दिया था और क्लब इसी हफ्ते उनका आधिकारिक एलान करने वाला था। लेकिन ड्रग्स मामले के उजागर होते ही सौदा रद्द हो गया और अब नवाज इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे।

फिलहाल नवाज पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 135.84 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं, हालांकि गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ 2 विकेट ही मिले हैं। पीएसएल करियर की बात करें तो नवाज ने 24 मैचों में दो अर्धशतक लगाते हुए 715 रन बनाए हैं। हालांकि 2025 के संस्करण में उनकी गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उनसे गेंदबाजी करवाई ही नहीं थी। नवाज अब तक पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए 6 टेस्ट, 44 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *