भभुआ शहर को सालों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। नगर परिषद भभुआ ने महत्वपूर्ण नाला निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भभुआ विधायक भरत बिंद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। ₹2 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगा नाला कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत दो मुख्य नालों का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्टेडियम गेट से एकता चौक तक ₹2 करोड़ 46 लाख की अनुमानित लागत से नाला बनेगा। द्वितीय चरण में एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक ₹2 करोड़ 60 लाख की लागत से निर्माण कार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन नालों का निर्माण ‘बुडको’ (BUIDCO) के माध्यम से कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल और एकता चौक जैसे व्यस्त इलाकों में बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव को पूरी तरह समाप्त करना है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। शिलान्यास के मौके पर विधायक भरत बिंद ने संवेदक और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने मानसून से पहले कार्य पूरा करने पर जोर दिया, ताकि इस बार शहरवासियों को जलजमाव की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने पानी की तेजी से निकासी के लिए नाले के ढाल (स्लोप) पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, नगर परिषद के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि स्थानीय स्तर पर आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। भभुआ शहर को सालों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। नगर परिषद भभुआ ने महत्वपूर्ण नाला निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भभुआ विधायक भरत बिंद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। ₹2 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगा नाला कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत दो मुख्य नालों का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्टेडियम गेट से एकता चौक तक ₹2 करोड़ 46 लाख की अनुमानित लागत से नाला बनेगा। द्वितीय चरण में एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक ₹2 करोड़ 60 लाख की लागत से निर्माण कार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन नालों का निर्माण ‘बुडको’ (BUIDCO) के माध्यम से कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल और एकता चौक जैसे व्यस्त इलाकों में बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव को पूरी तरह समाप्त करना है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। शिलान्यास के मौके पर विधायक भरत बिंद ने संवेदक और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने मानसून से पहले कार्य पूरा करने पर जोर दिया, ताकि इस बार शहरवासियों को जलजमाव की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने पानी की तेजी से निकासी के लिए नाले के ढाल (स्लोप) पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, नगर परिषद के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि स्थानीय स्तर पर आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।


