दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार झा शुक्रवार को अपने पैतृक गांव ठेंगहा पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखा। कुर्सो-नदियामी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उनके आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। करीब 27-28 साल की राजनीतिक यात्रा के बाद विधान परिषद पहुंचने पर अनिल कुमार झा ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पैतृक गांव के लोगों ने उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। लोगों का प्यार और विश्वास ही उनकी राजनीतिक यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनकी समस्याओं को सदन में उठाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा के व्यावसायीकरण पर जताई चिंता अनिल कुमार झा ने शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था और शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे जरूरी क्षेत्र में व्यापारिक सोच का बढ़ना चिंताजनक है। शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान देना और समाज का भविष्य संवारना होना चाहिए, न कि इसे केवल कमाई का जरिया बनाना। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही। वहीं, स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अनिल कुमार झा विधान परिषद में स्नातक मतदाताओं, शिक्षा जगत और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। अनिल झा की जीत पर समर्थक ने मंदिर में किया दंडवत प्रणाम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत के बाद समर्थकों में भी खुशी का माहौल है। इसी खुशी में गौड़ाबौराम प्रखंड के कसरौर गांव निवासी युवा समाजसेवी शिवम झा ने अपनी मन्नत पूरी की। उन्होंने गांव की कुलदेवी मां ज्वालामुखी के मंदिर में दंडवत प्रणाम किया। शिवम झा ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने मां ज्वालामुखी से मन्नत मांगी थी कि अनिल कुमार झा विधान परिषद चुनाव जीतेंगे तो वे मंदिर परिसर में दंडवत प्रणाम करेंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर अपनी मनोकामना पूरी की और मां के दरबार में श्रद्धा जताई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से चुनाव परिणाम को लेकर जैसी उठापटक और रोमांच देखने को मिला, वैसा मुकाबला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। अनिल कुमार झा की जीत से वे काफी खुश हैं। उन्होंने इस जीत को मां ज्वालामुखी और शंभू बाबा की कृपा बताया। इधर, जीत के बाद अनिल कुमार झा देर रात तक अलग-अलग गांवों का दौरा करते रहे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार जताया। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार झा शुक्रवार को अपने पैतृक गांव ठेंगहा पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखा। कुर्सो-नदियामी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उनके आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। करीब 27-28 साल की राजनीतिक यात्रा के बाद विधान परिषद पहुंचने पर अनिल कुमार झा ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पैतृक गांव के लोगों ने उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। लोगों का प्यार और विश्वास ही उनकी राजनीतिक यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनकी समस्याओं को सदन में उठाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा के व्यावसायीकरण पर जताई चिंता अनिल कुमार झा ने शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था और शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे जरूरी क्षेत्र में व्यापारिक सोच का बढ़ना चिंताजनक है। शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान देना और समाज का भविष्य संवारना होना चाहिए, न कि इसे केवल कमाई का जरिया बनाना। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही। वहीं, स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अनिल कुमार झा विधान परिषद में स्नातक मतदाताओं, शिक्षा जगत और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। अनिल झा की जीत पर समर्थक ने मंदिर में किया दंडवत प्रणाम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत के बाद समर्थकों में भी खुशी का माहौल है। इसी खुशी में गौड़ाबौराम प्रखंड के कसरौर गांव निवासी युवा समाजसेवी शिवम झा ने अपनी मन्नत पूरी की। उन्होंने गांव की कुलदेवी मां ज्वालामुखी के मंदिर में दंडवत प्रणाम किया। शिवम झा ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने मां ज्वालामुखी से मन्नत मांगी थी कि अनिल कुमार झा विधान परिषद चुनाव जीतेंगे तो वे मंदिर परिसर में दंडवत प्रणाम करेंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर अपनी मनोकामना पूरी की और मां के दरबार में श्रद्धा जताई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से चुनाव परिणाम को लेकर जैसी उठापटक और रोमांच देखने को मिला, वैसा मुकाबला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। अनिल कुमार झा की जीत से वे काफी खुश हैं। उन्होंने इस जीत को मां ज्वालामुखी और शंभू बाबा की कृपा बताया। इधर, जीत के बाद अनिल कुमार झा देर रात तक अलग-अलग गांवों का दौरा करते रहे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार जताया।

