MLC चुनाव में पूर्व सपा विधायक सहित कई पर केस:लखीमपुर खीरी में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, जांच शुरू

MLC चुनाव में पूर्व सपा विधायक सहित कई पर केस:लखीमपुर खीरी में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, जांच शुरू

लखीमपुर खीरी के मितौली ब्लॉक में एमएलसी (स्नातक) चुनाव के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मैगलगंज के अमर अली ने शिकायत दी थी। चुनाव के दिन मितौली बूथ पर भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू और सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाल के बीच झड़प हुई थी।
तहरीर के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे मितौली ब्लॉक के सामने कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में पूर्व सपा विधायक सुनील भार्गव उर्फ लाला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे, विभु बाजपेयी, रजनीश श्रीवास्तव, धर्मपाल राज, शैलेश, मुन्नी, सलाहपुर के प्रधान रमेश कुमार समेत कई नाम हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक असीत कुमार यादव को सौंपी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *