पटना के बिहटा नगर परिषद में विकास योजना को लेकर अब स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी के बीच विवाद बढ़ गया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि पिछले कई सालों से बिहटा नगर परिषद के गुलटेरा बाजार वार्ड नंबर 13 और 14 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बहुत खराब हालत में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक पिछले 15 से 20 साल से पद पर हैं, लेकिन उन्होंने आज तक इसका निर्माण या मरम्मत नहीं कराया। 28 अगस्त को सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास हुआ प्रियंका कुमारी के अध्यक्ष बनने के बाद, काफी कोशिशों के बाद बिहार सरकार की तरफ से इस योजना के लिए लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये मंजूर हुए थे। उन्होंने बीते 28 अगस्त को सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास किया था। उस समय उन्होंने विधायक को निमंत्रण भी दिया था, लेकिन विधायक ने कहा था कि वे अभी नहीं आ सकते और बाद में उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक महिला नगर अध्यक्ष होने के कारण अपना दबदबा बनाना चाहते हैं और अपना वोट बैंक भी बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि विधायक 21 सितंबर को इसी योजना का दोबारा शिलान्यास करेंगे। प्रियंका कुमारी ने इसे गलत बताया और कहा कि एक बार सरकारी योजना का शिलान्यास होने के बाद उसे दोबारा नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि विधायक एक महिला के संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं। हालांकि जब विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाया अब देखना होगा कि कल क्या एक ही योजना का शिलान्यास विधायक भाई वीरेंद्र करते हैं और इस योजना को लेकर आगे विवाद बढ़ता है यह तो अब समय ही बताएगा। पटना के बिहटा नगर परिषद में विकास योजना को लेकर अब स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी के बीच विवाद बढ़ गया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि पिछले कई सालों से बिहटा नगर परिषद के गुलटेरा बाजार वार्ड नंबर 13 और 14 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बहुत खराब हालत में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक पिछले 15 से 20 साल से पद पर हैं, लेकिन उन्होंने आज तक इसका निर्माण या मरम्मत नहीं कराया। 28 अगस्त को सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास हुआ प्रियंका कुमारी के अध्यक्ष बनने के बाद, काफी कोशिशों के बाद बिहार सरकार की तरफ से इस योजना के लिए लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये मंजूर हुए थे। उन्होंने बीते 28 अगस्त को सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास किया था। उस समय उन्होंने विधायक को निमंत्रण भी दिया था, लेकिन विधायक ने कहा था कि वे अभी नहीं आ सकते और बाद में उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक महिला नगर अध्यक्ष होने के कारण अपना दबदबा बनाना चाहते हैं और अपना वोट बैंक भी बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि विधायक 21 सितंबर को इसी योजना का दोबारा शिलान्यास करेंगे। प्रियंका कुमारी ने इसे गलत बताया और कहा कि एक बार सरकारी योजना का शिलान्यास होने के बाद उसे दोबारा नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि विधायक एक महिला के संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं। हालांकि जब विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाया अब देखना होगा कि कल क्या एक ही योजना का शिलान्यास विधायक भाई वीरेंद्र करते हैं और इस योजना को लेकर आगे विवाद बढ़ता है यह तो अब समय ही बताएगा।

