पूर्णिया में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 5 घायल:चालक ने बोनट पर फंसे युवक को 3 KM तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

पूर्णिया में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 5 घायल:चालक ने बोनट पर फंसे युवक को 3 KM तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज स्थित सहनी टोला हनुमान मंदिर के सामने रविवार को एक तेज रफ्तार कार और मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए और दो से तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। मोटरसाइकिल चालक पुतुल कुमार यादव और चंदन यादव पूर्णिया से अपने घर श्रीनगर जा रहे थे। वे सर्विस रोड की तरफ मुड़ने वाले थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चंदन यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि पुतुल कुमार यादव कार के बोनट पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। पुतुल कुमार यादव कार के बोनट पर ही फंसे रहे। कार चालक उन्हें सहनी टोला से रौतारा टोल तक करीब 3 किलोमीटर तक बोनेट पर घसीटता रहा। इसके बाद टोल के पास से कार को वापस मोड़ा और दीवानगंज सर्विस रोड होते हुए त्रिवेणी चौक की ओर जाने लगा। गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया ग्रामीणों ने पीछा कर कार को रोका और पुतुल कुमार यादव को बोनट से बाहर निकाला। इसके बाद चालक को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। कार चालक की पहचान मोहम्मद स्माइल के रूप में हुई है, जो कचना ब्रह्मपुर दनसार निवासी मोहम्मद इसराइल का बेटा है। बताया गया कि कार पूर्णिया से कटिहार हथियादिरा जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विवेक कुमार और क्विक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के बीच से कार चालक को निकालकर थाने ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज स्थित सहनी टोला हनुमान मंदिर के सामने रविवार को एक तेज रफ्तार कार और मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए और दो से तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। मोटरसाइकिल चालक पुतुल कुमार यादव और चंदन यादव पूर्णिया से अपने घर श्रीनगर जा रहे थे। वे सर्विस रोड की तरफ मुड़ने वाले थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चंदन यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि पुतुल कुमार यादव कार के बोनट पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। पुतुल कुमार यादव कार के बोनट पर ही फंसे रहे। कार चालक उन्हें सहनी टोला से रौतारा टोल तक करीब 3 किलोमीटर तक बोनेट पर घसीटता रहा। इसके बाद टोल के पास से कार को वापस मोड़ा और दीवानगंज सर्विस रोड होते हुए त्रिवेणी चौक की ओर जाने लगा। गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया ग्रामीणों ने पीछा कर कार को रोका और पुतुल कुमार यादव को बोनट से बाहर निकाला। इसके बाद चालक को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। कार चालक की पहचान मोहम्मद स्माइल के रूप में हुई है, जो कचना ब्रह्मपुर दनसार निवासी मोहम्मद इसराइल का बेटा है। बताया गया कि कार पूर्णिया से कटिहार हथियादिरा जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विवेक कुमार और क्विक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के बीच से कार चालक को निकालकर थाने ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *