बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग:भभुआ में 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा, थाने में पूछताछ जारी

बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग:भभुआ में 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा, थाने में पूछताछ जारी

मंगलवार शाम भभुआ शहर के वार्ड संख्या-7 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। टावर पर चढ़कर वह चिल्लाने लगी और नीचे उतरने के लिए अपनी शर्त रखी। उसने बताया कि वह भभुआ के एक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… काफी देर तक नीचे न उतरने की जिद पर रही महिला
किशोरी के मुताबिक, उसके जीजा इस शादी के खिलाफ थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद, पुलिस की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने पर किशोरी को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस किशोरी को थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार शाम भभुआ शहर के वार्ड संख्या-7 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। टावर पर चढ़कर वह चिल्लाने लगी और नीचे उतरने के लिए अपनी शर्त रखी। उसने बताया कि वह भभुआ के एक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… काफी देर तक नीचे न उतरने की जिद पर रही महिला
किशोरी के मुताबिक, उसके जीजा इस शादी के खिलाफ थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद, पुलिस की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने पर किशोरी को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस किशोरी को थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *