किशनगंज में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश के साथ तेज गर्जन भी सुनाई दिया। इस बदलाव से लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। बीती रात तक जिले में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। गर्म हवाओं और चिपचिपी गर्मी के कारण दिन के साथ-साथ रात में भी घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ था। बारिश का आनंद लेते नजर आए लोग रविवार सुबह जैसे ही बादल घिरे और बारिश की बूंदें गिरने लगीं, मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं चलने लगीं और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही सामान्य से कम रही, वहीं कुछ लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किशनगंज में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश के साथ तेज गर्जन भी सुनाई दिया। इस बदलाव से लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। बीती रात तक जिले में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। गर्म हवाओं और चिपचिपी गर्मी के कारण दिन के साथ-साथ रात में भी घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ था। बारिश का आनंद लेते नजर आए लोग रविवार सुबह जैसे ही बादल घिरे और बारिश की बूंदें गिरने लगीं, मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं चलने लगीं और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही सामान्य से कम रही, वहीं कुछ लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


