कौशांबी में कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को मंझनपुर मुख्यालय स्थित महिला थाना के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में आसानी होगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का निर्माण कार्य लगभग ₹284.46 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। तस्वीरें देखिए…


