50 लाख की अवैध शराब तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:पलवल में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी, दो पहले पकड़े गए

50 लाख की अवैध शराब तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:पलवल में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी, दो पहले पकड़े गए

पलवल की एंटी नारकोटिक्स टीम ने 50 लाख रुपए की अवैध शराब तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टीम ने सोनीपत निवासी पवन कुमार को तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पकड़ा गया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि टीम ने पहले 12 टायर के एक ट्रक से करीब 50 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब की खेप बरामद की थी। यह शराब सीमेंट की ईंटों के पीछे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। ट्रक से अवैध शराब बरामद, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार टीम ने केएमपी एक्सप्रेस-वे मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर औरंगाबाद-मित्रोल गांव के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका था। तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की कुल 610 पेटियां मिलीं। मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर संयुक्त जांच की गई। पुलिस का जारी रहेगा अभियान कार्रवाई के दौरान ट्रक ड्राइवर राजीव सहानी (निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार) और उसके साथी कंडक्टर को गिरफ्तार कर मुंडकटी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन कुमार से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की लोडिंग और डिलीवरी के स्थान तथा इसमें शामिल अन्य तस्करों का पता चल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *