फगवाड़ा के चंडीगढ़ रोड स्थित एक शराब के ठेके पर एक्सपायरी बीयर को लेकर हंगामा हो गया। ग्राहक ने बीयर पी ली तब उसे एक्सपायरी डेट की जानकारी हुई। जब उसने इसकी सेल्समैन से शिकायत की तो उसने अभद्रता की। इसके बाद हंगाम शुरू हो गयाष। ग्राहक ने आरोप लगाया कि बीयर आठ महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। जब उसने ठेके के कर्मचारी से शिकायत की, तो कर्मचारी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वह नया है और उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोस्त की पड़ी एक्सपायरी डेट पर नजर सुखचैन नगर निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि वह न्यूजीलैंड से लौटे हैं और अक्सर इस ठेके से बीयर खरीदते हैं। घटना वाली रात वह अपने दोस्त के साथ थे। मक्खन सिंह ने बीयर पी ली थी, लेकिन उनके दोस्त ने बीयर की एक्सपायरी डेट देखी, जो कि आठ महीने पहले की थी। जब उन्होंने ठेके के कर्मचारी से इस बारे में बात की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कर्मचारी बोला- अबतक नहीं हुआ तो अब क्या होगा मक्खन सिंह ने कर्मचारी से पूछा कि अगर उनकी सेहत को कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। इस पर कर्मचारी ने कथित तौर पर जवाब दिया कि “तुम इतनी बीयर पी चुके हो, अभी तक तुम्हें कुछ नहीं हुआ, अब क्या होगा।” मक्खन सिंह ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग में करेंगे और कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। कर्मचारी ने कहा मुझे जानकारी नहीं वहीं, ठेके पर कार्यरत कर्मचारी सरवजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना या एक्सपायरी बीयर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ठेके के मालिक से बात की जानी चाहिए, वही जानकारी दे सकते हैं।


