भागलपुर में रविवार सुबह लव मैरिज के 17 दिन बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर में फंदे से लटकी मिली। मृतका नारद कुमार की पत्नी अनामिका कुमारी (21) है। दोनों की शादी 8 अप्रैल को हुई थी। मरने से पहले अनामिका ने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। मेरे ऊपर किसी का कोई दबाव नहीं है। न ही मेरे परिवार वालों का, न ही बाहर वालों का। इसलिए मेरे मरने के बाद किसी को कोई दिक्कत या परेशानी न दी जाए। मैं यह सब कुछ पूरी तरह होशोहवास में लिख रही हूं। मैं खराब हूं, इसलिए ऐसा कदम उठा रही हूं। नारद बहुत अच्छा लड़का है। साफ दिल का इंसान है। इसमें उनकी जरा सी भी गलती नहीं है। उनको किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए।’ घटना रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव की है। पति नारद को पुलिस ने हिरासत में लिया घटना की सूचना पर अनामिका के मायके वाले धनोरा गांव पहुंचे। उन्होंने नारद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इधर, मौके पर पहुंचे रसलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने नारद को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। नारद और अनामिका की शादी 23 अप्रैल को होनी थी, पर नारद जल्दी शादी करना चाहता था, वो लगातार अनामिका को कह रहा था कि शादी में देर न करो। जिसके बाद दोनों की शादी 8 अप्रैल को मंदिर में हुई थी। मृतका की मां ने कहा- बेटी का मानसिक शोषण हुआ अनामिका की मां पार्वती देवी ने कहा कि नारद मेरी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वो लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जब मेरी बेटी ने शादी से इनकार किया तो नारद ने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी थी। नारद कहता था कि शादी नहीं करोगी तो मैं फंदे से लटक कर या गाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दूंगा। इन धमकियों और दबाव के कारण मेरी बेटी तनाव में रहती थी। उसकी तबीयत खराब होने लगी थी। शादी के बाद बेटी का प्रताड़िता किया गया। उसका मानसिक शोषण हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। भागलपुर में रविवार सुबह लव मैरिज के 17 दिन बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर में फंदे से लटकी मिली। मृतका नारद कुमार की पत्नी अनामिका कुमारी (21) है। दोनों की शादी 8 अप्रैल को हुई थी। मरने से पहले अनामिका ने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। मेरे ऊपर किसी का कोई दबाव नहीं है। न ही मेरे परिवार वालों का, न ही बाहर वालों का। इसलिए मेरे मरने के बाद किसी को कोई दिक्कत या परेशानी न दी जाए। मैं यह सब कुछ पूरी तरह होशोहवास में लिख रही हूं। मैं खराब हूं, इसलिए ऐसा कदम उठा रही हूं। नारद बहुत अच्छा लड़का है। साफ दिल का इंसान है। इसमें उनकी जरा सी भी गलती नहीं है। उनको किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए।’ घटना रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव की है। पति नारद को पुलिस ने हिरासत में लिया घटना की सूचना पर अनामिका के मायके वाले धनोरा गांव पहुंचे। उन्होंने नारद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इधर, मौके पर पहुंचे रसलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने नारद को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। नारद और अनामिका की शादी 23 अप्रैल को होनी थी, पर नारद जल्दी शादी करना चाहता था, वो लगातार अनामिका को कह रहा था कि शादी में देर न करो। जिसके बाद दोनों की शादी 8 अप्रैल को मंदिर में हुई थी। मृतका की मां ने कहा- बेटी का मानसिक शोषण हुआ अनामिका की मां पार्वती देवी ने कहा कि नारद मेरी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वो लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जब मेरी बेटी ने शादी से इनकार किया तो नारद ने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी थी। नारद कहता था कि शादी नहीं करोगी तो मैं फंदे से लटक कर या गाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दूंगा। इन धमकियों और दबाव के कारण मेरी बेटी तनाव में रहती थी। उसकी तबीयत खराब होने लगी थी। शादी के बाद बेटी का प्रताड़िता किया गया। उसका मानसिक शोषण हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।


