21 हजार दीपों से हुई महाआरती:मां नर्मदा का 11 हजार लीटर दूध से अभिषेक किया

21 हजार दीपों से हुई महाआरती:मां नर्मदा का 11 हजार लीटर दूध से अभिषेक किया

सीहोर जिले में स्थित भैरूंदा के ग्राम सातदेव में 21 दिवसीय यज्ञ के समापन पर मां नर्मदा का 11 हजार लीटर दूध से अभिषेक किया गया। अभिषेक में 21-21 किलो काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और केसर सहित अन्य पूजन सामग्री का उपयोग भी किया गया। इसी क्रम में मां नर्मदा को 201 साड़ियां भी अर्पित की गईं। श्री दादाजी दरबार पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस महायज्ञ एवं संगीतमय शिव महापुराण कथा में हर दिन हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन का मुख्य आकर्षण 41 टन सामग्री से हुआ महायज्ञ और 21 हजार दीपों से हुई महाआरती भी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *