सिंदूर का उड़ाया मजाक और किया Kiss!आरोपों के बाद Vada Pav Girl का वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स

सिंदूर का उड़ाया मजाक और किया Kiss!आरोपों के बाद Vada Pav Girl का वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स

Chandrika Dixit gets trolled: बिग बॉस के घर से फेमस हुई ‘वड़ा पाव गर्ल‘ (चंद्रिका दीक्षित) एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें, शादीशुदा जिंदगी में विवादों के बीच चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा के साथ एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो हंसती-मस्ती करती दिख रही हैं।

अफेयर का लगाया था आरोप

पिछले कुछ महीनों से चंद्रिका और युगम के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थीं। इस पर चंद्रिका ने पति पर अफेयर का आरोप लगाया था और वे दोनो कुछ समय के लिए अलग भी रह रहे थे। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं है। इन सब आरोपों और विवादों के बीच चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी के साथ भी रोमांटिक वीडियो पोस्ट करती नजर आईं है, जिससे लोगों में कई तरह की चर्चाएं हुईं।

लेकिन हाल ही में चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सिंदूर लगाती हैं और तभी युगम उनका हाथ पकड़कर अपने हाथ से उनकी मांग में कुमकुम भरते हैं। इसके बाद वे प्यार से चूमते हैं और उसे एक गिफ्ट देते हैं, जिसे पाकर चंद्रिका खुश हो जाती हैं। दरअसल, वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हम बस तेरे हैं।”

सांस लेते लेते इसका पति, धर्म बदल जाता है

इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है, तो कुछ ने इसे नकली बताया और सोशल मीडिया पर इसे एक तरह की नौटंकी कहा है। एक यूजर ने लिखा, “सांस लेते लेते इसका पति, धर्म बदल जाता है।” तो दूसरे यूजर ने बताया, “कला और दिखावे के लिए ये सब किया जा रहा है।” कुछ ने तो इसे व्यूज और पैसे कमाने की कोशिश बताया। एक यूजर ने चंद्रिका को ‘टोपीबाज’ तक कह दिया। साथ ही, बहुत सारे लोगों ने तो वड़ा पाव गर्ल की इसे एक और नौटंकी बता दिया।

फिलहाल, चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा का ये वीडियो उनके रिश्ते में विवादो का कारण बना हुआ है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *