European Cricket का बढ़ा क्रेज, Jonty Rhodes और Faf du Plessis ने T20 League में खरीदी टीम

European Cricket का बढ़ा क्रेज, Jonty Rhodes और Faf du Plessis ने T20 League में खरीदी टीम

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसी और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) की रोटरडम फ्रेंचाइजी खरीदी है।
रोटरडम फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता के पहले सत्र में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन 26 अगस्त से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

अन्य शहर आधारित फ्रेंचाइजी ग्लास्गो, एम्सटरडम, एडिनबर्ग, डबलिन और बेलफास्ट हैं।
डु प्लेसी ने बयान में कहा, ‘‘ईटीपीएल में जोंटी और क्लासेन के साथ मिलकर एक फ्रेंचाइजी हासिल करना मेरे लिए बहुत खास है। टीम के मालिक बनने की दिशा में यह मेरा पहला कदम है और इसका समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था क्योंकि यूरोपीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *