लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए विवाद और हिंसा को लेकर भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर कहा कि पंजाब में उसकी ‘ड्रग फ्री पंजाब यात्रा’ को मिल रहे समर्थन से AAP सरकार बौखला गई है। बिट्टू ने आरोप लगाया कि LPU में हुई घटना लोगों का ध्यान दिल्ली के नेताओं को सरकारी बंगले आवंटित किए जाने और गायत्री बिश्नोई विवाद से हटाने की कथित साजिश का हिस्सा थी। पुलिस ने जानबूझकर ढिलाई बरती, जिसके चलते उपद्रवियों को आगजनी और तोड़फोड़ करने का मौका मिला। इस दौरान पुलिसकर्मियों और छात्रों के घायल होने का भी दावा किया गया है। भगवंत मान, केजरीवाल और सिसोदिया पर लगाए आरोप बिट्टू के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कथित तौर पर राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए LPU में उपद्रवियों को भेजा। बिट्टू ने दावा किया कि अशोक मित्तल के AAP छोड़ने के बाद पार्टी ने विश्वविद्यालय को जबरन बंद कराने की कथित साजिश रची। 30 सितंबर को अमित शाह की जालंधर में रैली बिट्टू ने X पर कहा कि 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में बड़ी रैली प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी का आरोप है कि पंजाब सरकार भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से चिंतित है और जालंधर का माहौल खराब कर रैली में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार पंजाब के हालात पर नजर रख रही बिट्टू ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार पंजाब की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। पार्टी ने कहा कि पंजाब में सरकार बदलने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं और इसके बाद कथित तौर पर मनमानी करने वाले अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी। बिट्टू ने अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है।

