लुधियाना ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा:10-टायरी ट्रक एक्टिवा सवार के मुंह से निकला; चेहरा पिचका, टायर पर लगा मांस

लुधियाना ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा:10-टायरी ट्रक एक्टिवा सवार के मुंह से निकला; चेहरा पिचका, टायर पर लगा मांस

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में ड्यूटी पर जा रहे एक एक्टिवा सवार को राजस्थान नंबर के 10-टायरी तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक का टायर सीधे व्यक्ति के चेहरे के ऊपर से निकल गया। इससे उनका मुंह बुरी तरह पिचक गया इस दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। डाइंग फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट पर जा रहे थे मृतक मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा बीरबल सिंह 43 साल एक डाइंग फैक्ट्री में काम करते थे। रोजाना की तरह शाम 7 बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी के लिए एक्टिवा पर घर से निकले थे। कुहाड़ा इलाके में फैक्ट्री के पास जब वह जा रहे थे,
तभी पीछे से आ रहे एक भारी-भरकम ट्रक ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी ओवरटेक के चक्कर में बीरबल सिंह ट्रक की चपेट में आ गए और यह भयानक हादसा हो गया। राहगीरों ने फोन कर परिवार को दी सूचना हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीरबल सिंह का फोन चेक किया और उनके परिवार को इस घटना की जानकारी दी। नरेंद्र ने बताया कि अनजान नंबर से फोन आते ही वे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनके चाचा की जान जा चुकी थी। उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार जानकारी के मुताबिक बीरबल सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। वे पिछले 7-8 सालों से लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित पीपल चौक इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह शादीशुदा थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों के सिर से अचानक पिता का साया उठने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौका देखकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा लेकिन वह अपनी गाड़ी वहीं छोड़ गया। नरेंद्र ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन चश्मदीदों का कहना था कि ग्यासपुरा थाने की पुलिस मौके पर काफी लेट पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने 10-टायरी ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *