बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) आज (शुक्रवार) बीकानेर में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे। 23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। 4 चार्टर प्लेन में उनके परिवार के लोग भी बीकानेर पहुंचे हैं। अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे सार्दुलगंज स्थित आवास से नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट पहुंचेगी। यहां अंतिम संस्कार होगा। शिवरतन अग्रवाल के आवास पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सहित तमाम लोग पहुंचे हैं। कुछ ही देर में अशोक गहलोत भी पहुंचने वाले हैं। वह नाल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया- शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक शहर के बाजार बंद रहेंगे। अंतिम यात्रा से पहले की PHOTOS…. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन:चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे बिना शर्त दोस्तों-रिश्तेदारों को दिए थे बीकाजी के शोरूम:शिवरतन अग्रवाल से लोगों ने कहा था-भुजिया कहां बेचोगे; शेल्फ लाइफ बढ़ाकर विदेशों तक पहुंचाया प्रोडक्ट पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा आज:2 बजे तक बीकानेर के बाजार बंद रहेंगे, इकलौता बेटा देगा मुखाग्नि


