कुवैत की जजीरा एयरवेज ने 9 भारतीय शहरों के लिए उड़ानें एक महीने से ज्यादा समय के लिए की बंद

कुवैत की जजीरा एयरवेज ने 9 भारतीय शहरों के लिए उड़ानें एक महीने से ज्यादा समय के लिए की बंद

Kuwait Jazeera Airways: कुवैत की एयरलाइन जजीरा एयरवेज ने भारत से जुड़े अपने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अचानक फैसला लेते हुए देश के 9 शहरों के लिए अपनी फ्लाइट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। ये रोक 10 अप्रैल से लागू होगी और 15 मई तक जारी रहेगी। एयरलाइन के मुताबिक, जिन शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उनमें कोयंबटूर, गोवा, कन्नूर, कोझिकोड, लखनऊ, मदुरै, मंगलुरु, तिरुचिरापल्ली और विजयवाड़ा शामिल हैं। यानी इन शहरों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब करीब एक महीने तक वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे। यह फैसला कंपनी की तरफ से लिया गया है। यात्रियों को अपडेट लेना जरुरी होगा।

यात्रियों के लिए क्या विकल्प हैं?

जजीरा एयरवेज ने साफ किया है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसल हुई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। हालांकि इसमें एक शर्त है। अगर टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक किया गया है, तो रिफंड उसी माध्यम से वापस मिल जाएगा। लेकिन अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंट के जरिए लिया गया है, तो पैसा ‘क्रेडिट शेल’ के रूप में दिया जाएगा, जिसे बाद में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी ने क्या कहा?

जजीरा एयरवेज के सीईओ बराथन पासुपथी ने इस फैसले पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी को यात्रियों को होने वाली परेशानी का पूरा अहसास है। उनके शब्दों में, “हम अपने ग्राहकों से दिल से माफी मांगते हैं। ऐसे फैसले हम बिना वजह नहीं लेते, बल्कि मजबूरी में लेने पड़ते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि यह रोक पूरी तरह अस्थायी है और कुछ ऑपरेशनल कारणों की वजह से उठाया गया कदम है, जो कंपनी के नियंत्रण से बाहर हैं।

क्या पूरी तरह बंद हो गई हैं भारत की उड़ानें?

राहत की बात यह है कि जजीरा एयरवेज ने भारत के लिए अपनी सभी सेवाएं बंद नहीं की हैं। कंपनी अभी भी दम्माम स्थित अपने बेस से भारत के 8 अन्य शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। यानी पूरी तरह कनेक्टिविटी खत्म नहीं हुई है। अगर आपने इन शहरों के लिए यात्रा की योजना बनाई थी, तो अपनी टिकट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *