Kota News: दरा घाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान हादसा, मिट्टी में दबने से एक इंजीनियर की मौत

Kota News: दरा घाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान हादसा, मिट्टी में दबने से एक इंजीनियर की मौत

कोटा। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 स्थित दरा घाटी क्षेत्र में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे दो इंजीनियर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दम घुटने से एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना रात करीब 8 बजे के आसपास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए दोनों इंजीनियर रेलवे निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी हैं। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी दहशत फैल गई। वहीं कुछ अन्य मजदूरों के भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *