Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

कोच्चि, एक नवंबर केरलम के फोर्ट कोच्चि में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर 52 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 78 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान फोर्ट कोच्चि के अमरावती निवासी लक्ष्मी (78) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कन्नन अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था और जब भी वह उसे शराब खरीदने के लिए पैसे देने से मना करती थीं तो वह उनके साथ मारपीट करता था। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार रात को उसने शनिवार रात को उसने अमरावती के विशाक्षी लेन स्थित अपने घर में मां से झगड़ा किया और उन्हें पीटा तथा लात मारी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इस बात से भी नाराज था कि उसकी मां ने घर का एलपीजी सिलेंडर उसके भाई को दे दिया था। घटना के बाद रिश्तेदार और पड़ोसी उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने लक्ष्मी को मृत पाया। इसके तुरंत बाद फोर्ट कोच्चि पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड प्रक्रिया के तहत कन्नन को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *