किशनगंज में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने और वरीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में की गई। अभिलेखों और व्यवस्था में कमियां जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पौआखाली थाना का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि थानाध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की तैयारी नहीं की गई थी। थाना अभिलेखों और व्यवस्था में भी कई कमियां सामने आईं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न पुलिस अधिकारियों द्वारा पौआखाली थाना का सात बार निरीक्षण किया गया था, लेकिन उनमें दिए गए निर्देशों में से केवल एक का ही पालन किया गया। बाकी निर्देशों की लगातार अनदेखी की गई। निरीक्षण टिप्पणियों का अनुपालन नहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व निर्धारित तिथि होने के बावजूद थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने निरीक्षण की तैयारी नहीं की और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा दर्ज निरीक्षण टिप्पणियों का भी अनुपालन नहीं किया। इसे कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य में मनमानी माना गया। कर्तव्य पालन में लापरवाही न बरतनें इन आरोपों के आधार पर अंकित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। किशनगंज पुलिस ने साफ कहा है कि विभाग में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्ट आचरण के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किशनगंज में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पौआखाली थाना के थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने और वरीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में की गई। अभिलेखों और व्यवस्था में कमियां जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पौआखाली थाना का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि थानाध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की तैयारी नहीं की गई थी। थाना अभिलेखों और व्यवस्था में भी कई कमियां सामने आईं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न पुलिस अधिकारियों द्वारा पौआखाली थाना का सात बार निरीक्षण किया गया था, लेकिन उनमें दिए गए निर्देशों में से केवल एक का ही पालन किया गया। बाकी निर्देशों की लगातार अनदेखी की गई। निरीक्षण टिप्पणियों का अनुपालन नहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व निर्धारित तिथि होने के बावजूद थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने निरीक्षण की तैयारी नहीं की और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा दर्ज निरीक्षण टिप्पणियों का भी अनुपालन नहीं किया। इसे कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य में मनमानी माना गया। कर्तव्य पालन में लापरवाही न बरतनें इन आरोपों के आधार पर अंकित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। किशनगंज पुलिस ने साफ कहा है कि विभाग में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्ट आचरण के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


