ट्रेन के इंजन से डीजल चुराने वाला ‘केजरीवाल’ पकड़ाया:जबलपुर में 5 आरोपियों से 200 लीटर डीजल बरामद; लोको से निकालकर बेचा था

ट्रेन के इंजन से डीजल चुराने वाला ‘केजरीवाल’ पकड़ाया:जबलपुर में 5 आरोपियों से 200 लीटर डीजल बरामद; लोको से निकालकर बेचा था

अभी तक चोर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के समानों को निशाना बन रहे थे। हद तब हो गई जब इन्होंने सीधे-सीधे इंजन को ही टारगेट कर लिया। जबलपुर में 2 दिन पहले शहपुरा, भिटौनी रेलवे स्टेशन के पास खड़े लोको से डीजल चोरी हो गया। मामले की शिकायत मिलने पर जबलपुर आरपीएफ की टीम ने गुरुवार रात को 5 चोरों को पकड़ा है। इन्होंने यार्ड में खड़े लोको से करीब 200 लीटर डीजल चोरी किया था।आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि 20 से 23 अप्रैल के बीच भिटौनी रेलवे स्टेशन के ए एडं डी साइडिंग पर खड़े डीजल लोको (12510) से अज्ञात लोगों ने डीजल चोरी किया है। मुखबिरों को शहपुरा और आसपास के इलाकों में पता करने के लिए लगाया। पता चला कि पाटन के पास एक कार में कुछ लोगों डीजल से भरे डिब्बे लेकर घूम रहे थे। आरपीएफ की टीम अलर्ट हुई और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भिटौनी और पाटन के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से मौके से 45 लीटर डीजल बरामद किया है। 23 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ की टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 45 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। ये आरोपी पकड़े गए पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने दो दिन पूर्व इंजन से लगभग 155 लीटर डीजल निकालकर पाटन मोड़ के पास दो व्यक्तियों को बेचा था। आरोपियों की निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने अरविंद सिंह उर्फ केजरीवाल, निवासी ग्राम ग्वारी (थाना पाटन) के कब्जे से कार क्रमांक MP-20-CC-3293 सहित 70 लीटर डीजल बरामद किया गया। इसके साथ ही शेख इस्माइल, निवासी पाटन से 85 लीटर डीजल बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 200 लीटर डीजल बरामद कर लिया गया, जिसकी कीमत करीब 18,396 रुपए है। सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 13/26 के तहत धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम एवं धारा 147 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गयी एक मारुती गाड़ी भी जब्त की गयी है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *