Jordan Hermann ODI Debut Record: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन का तूफानी अंदाज, 150 रन ठोककर की रिकॉर्ड की बराबरी

Jordan Hermann ODI Debut Record: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन का तूफानी अंदाज, 150 रन ठोककर की रिकॉर्ड की बराबरी

Jordan Hermann brilliant ODI century: साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ वनडे डेब्यू में 150 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया और मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की। 

South Africa vs Namibia 1st ODI: साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला विंडहोक में खेला जा रहा है। मेजबान नामीबिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने वनडे डेब्यू करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ स्टेडियम में मौजूद साउथ अफ्रीकी फैंस का पैसा वसूल कराया, बल्कि डेब्यू वनडे मैच में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में हमवतन मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए 150 रन बनाए थे।

वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के 5वें बल्लेबाज

जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले 5वें साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मैथ्यू ब्रीट्जके के अलावा कॉलिन इनग्राम (124 रन, 2010), तेम्बा बावुमा (113 रन, 2016) और रीजा हेंड्रिक्स (102 रन, 2018) यह कारनामा कर चुके हैं।

जॉर्डन हरमन ने खेली तूफानी पारी

जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू वनडे मैच में नामीबिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने पहले संभलकर शुरुआत की और 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, क्रीज पर टिकने के साथ ही उन्होंने तेजी से रन भी बटोरे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, वहीं 126 गेंदों में 150 रन पूरे किए। जॉर्डन हरमन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 17 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *