ENG vs PAK 3rd Test: एजबेस्टन में भी पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर ध्वस्त, 133 रन पर ऑलआउट; बाबर आजम ने फिर किया निराश

ENG vs PAK 3rd Test: एजबेस्टन में भी पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर ध्वस्त, 133 रन पर ऑलआउट; बाबर आजम ने फिर किया निराश

Babar Azam in ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रन पर ऑलआउट हो गई। बाबर आजम ने एक बार फिर निराश किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट। 

England vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का मौजूदा दौरा अब तक बेहद शर्मनाक गुजरा है। यह तब है, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में 7 बदलाव किए और कोच भी बदले, लेकिन कुछ नहीं बदला तो सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन। एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भी कमोबेश पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की स्थिति पिछले मुकाबलों जैसी ही रही। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान ने पहली पारी में 15 ओवर के भीतर 50 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और लंच तक उसका स्कोर 7 विकेट पर 100 रन हो गया था। लंच के बाद आखिरी जोड़ी के तौर पर मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने संघर्ष किया। हालांकि मोहम्मद अब्बास के आउट होने के बाद पूरी पाकिस्तान टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई। मोहम्मद अब्बास 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद अली 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर किया निराश

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर अपने तमाम चाहने वालों को निराश किया। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 18 गेंदों का सामना किया, लेकिन दहाई के आंकड़े (Double Digit) को छूने में नाकाम रहे। बाबर आजम एक चौके की मदद से सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भी बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने क्रमशः 8 और 6 रन बनाए थे।

सऊद शकील ने बनाए सर्वाधिक रन

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में सऊद शकील ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा रजुल्लाह ही दहाई के आंकड़े को छू सके। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब जहां खाता नहीं खोल सके, वहीं अजान अवैस ने 9, अब्दुल्ला शफीक ने 3, शान मसूद ने 5, गाजी घोरी ने 4 और मोहम्मद इमरान ने 5 रन का योगदान दिया।

क्या क्लीन स्वीप होने से रोक पाएगी पाकिस्तानी टीम?

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह हारकर न सिर्फ सीरीज गंवा चुकी है, बल्कि अपना मनोबल भी खो चुकी है। अब उस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की टीम को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से मात देकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *