Jodhpur Mandi Bhav : जीरे में रही मंदी, सोना-चांदी के भावों में भारी गिरावट, प्याज के रेट ने छुआ आसमान

Jodhpur Mandi Bhav : जीरे में रही मंदी, सोना-चांदी के भावों में भारी गिरावट, प्याज के रेट ने छुआ आसमान

Jodhpur Mandi Bhav : जोधपुर की अनाज मंडियों में गुरुवार को मसाला फसल जीरा में मंदी रही। जीरा में प्रति क्विंटल 50-़100 रुपए गिरावट दर्ज की गई। ईसब, ग्वारगम सहित अन्य कृषि जिंसों में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव समान रहे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में गिरावट रही। सोने के भावों में प्रति दसग्राम 800 रुपए तथा चांदी के भावों में प्रति किलोग्राम 5000 रुपए गिरावट दर्ज की गई। वहीं जोधपुर में प्याज 60-70 रुपए किलो बिक रहा है। अनाज भाव : ग्वारगम 13175-13200, ग्वार डिलीवरी 6700-6850, ग्वार लोकल 6400-6550, मूंग 6000-7500, मोठ 6000-6500, चना 6100-6150, सरसों 7500-8500, रायड़ा 7500-8000, काला तिल 11500-12500, तारामीरा 6250-6300, मतीराबीज 15000-20000, गेहूं 2700- 4000, ज्वार 2800-4000, बाजरा 2400-2800, जौ 2700-2750 व मक्की 1700-2200 रुपए प्रति क्विंटल।

मण्डोर कृषि उपज मंडी

दलहन: दाल चना 7700-8300, मूंग मोगर 9600-10600, मूंग दाल 9000-10300, उड़द दाल 11000-11600, उड़द मोगर 11500-12500, काबली चना 8000-11000, मोठ मोगर 10500-10800, अरहर दाल 10800-13500, मसूर मल्का 7200-7300, काला मसूर 7000-7200, मौसमी चना 7300-7600, काला चना 7500 रुपए प्रति क्विंटल।

किराणा : धनिया 16000-20000, धनिया दाल 14000-16000, हल्दी निजामाबाद 18000-19000, हल्दी सांगली 19000-20000, मैथी 6500-7500, सिंघाड़ा 16000-30000, सौंफ 15000-30000, खोपरा 18000-19000 व गोटा 38000-40000 रुपए प्रति क्विंटल

चीनी : 5400-6000 रुपए प्रति क्विंटल (कर सहित)
गुड़ : 5500-6500 रुपए प्रति क्विंटल।
देसी घी (कर सहित) : कृष्णा 640, शक्ति 636, डेयरी बेस्ट 605, पालीवाल 580, शुभम 600, नमन 640, क्षीर 640, पारस 632 रुपए प्रति किलोग्राम।

तेल : नेचुरल 2850, पोस्टलाइन 2650, सोना 2700, सिटीजन मूंगफली 2920, डायमंड 3050, फॉर्चून 2590, महाकोश 2530, श्रीजी 2500, विभोर 2480, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2900, इंजन मूंगफली फिल्टर 3250, वीर बालक सरसों 3020, सोया लोकल 2410, फोरविन सोयाबीन तेल 2500, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2700 बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2700, पॉम ऑयल 2430 व कॉटन सीड ऑयल 2770-2830 रुपए प्रति टिन।

जीरा मंडी : जीरा 17625-22100, ईसबगोल 9000-13900, सौंफ 9225-11800, धनिया 13000-15000, मैथी 5000-5500, पीली सरसों 7000-8000, रायड़ा 6500-7211, मूंग 7500-8450, मोठ 5700-7411 व ग्वार 5000-5505 रुपए प्रति क्विंटल।

सर्राफा भाव

स्टैंडर्ड सोना 1,56,500 रुपए प्रति दस ग्राम।
तेजाबी सोना 1,55,500 रुपए प्रति दस ग्राम।
चांदी हाथी छाप 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
चांदी चौरसा 2,32,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
(भाव लेने का समय शाम 6.25 बजे)

प्याज 60-70 रुपए किलो बिक रहा, नई फसल आने में डेढ़ माह बाकी

जोधपुर में रसोई का जरूरी हिस्सा प्याज एक बार फिर आमजन की आंखों में आंसू ला रहा है। अगस्त माह में प्याज के बढ़ना शुरू हुए, जो कम होने के नाम ही नहीं ले रहे है। बाजार में प्याज की आवक कम होने और पुराने स्टॉक में कमी के कारण इसके भाव बढ़े हुए हैं। जोधपुर में प्याज होलसेल बाजार में करीब 35 से 50 रुपए किलो, जबकि रिटेल में 60 से 70 रुपए किलो तक बिक रहा है।

व्यापारियों के अनुसार प्याज की पैदावार अपेक्षाकृत कम रहने के साथ ही भीषण गर्मी का असर पुराने स्टॉक पर भी पड़ा है। मध्यप्रदेश और नासिक से आने वाला प्याज गर्मी के कारण खराब हुआ, जिससे बाजार में उपलब्ध स्टॉक तेजी से कम हो गया है।
वर्तमान में प्याज की शॉर्टेज बनी हुई है और नई फसल आने में अभी करीब डेढ़ माह का समय लगेगा।

अक्टूबर के बाद कीमतों में राहत की उम्मीद

प्याज के होलसेल व्यापारी नसीम खान का कहना है कि अक्टूबर माह में कर्नाटक और नासिक से नई फसल की आवक शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ने और कीमतों में कुछ राहत मिलने की संभावना है। तब तक सीमित आवक के चलते प्याज के भाव ऊंचे बने रह सकते हैं।

8-10 गाड़ी रोज आ रहा माल

मंडी में बाहर से आने वाले प्याज की आवक पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। वहीं तिंवरी, मथानिया, भोपालगढ़ और ओसियां क्षेत्र से आने वाले लोकल प्याज की आवक बंद हो गई है। भदवासिया सब्जी मंडी में रोजाना करीब 8 से 10 गाड़ी प्याज आ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *