हरियाणा पुलिस के खिलाफ आयोग पहुंची JJP:मानवाधिकार और एससी-एसटी कमिशन में शिकायत, कहा-पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया

हरियाणा पुलिस के खिलाफ आयोग पहुंची JJP:मानवाधिकार और एससी-एसटी कमिशन में शिकायत, कहा-पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया

हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी विवाद में 6 जजपा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में जजपा हिसार पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मानवाधिकार आयोग, एसएसटी आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जजपा ने ईमेल और डाक के द्वारा आयोग को शिकायत भेजी है। जजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने मुजरिमों जैसा उनके साथ व्यवहार किया। रात को बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में दबिश दी गई। यहां तक की परिजनों को अपशब्द और धक्का-मुक्की की गई। इसके अलावा एससी-एसटी आयोग को भी पत्र लिखा गया है। यह पत्र जजपा के एससी सेल के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र की तरफ से लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने रात को उनके घर में दबिश दी और परिवार वालों के साथ बदसलूकी की। यहां तक की डीवीआर उतारते समय पुलिस पलंग पर सो रही उनकी नाबालिग बेटी के ऊपर चढ़ गई। बता दें कि पुलिस ने जितेंद्र शयोराण, बिजेंद्र, गौरव सैनी, तरूण गोयल, दीपक और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था
5 बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा की
इस मामले के बाद सोमवार को हिसार, कैथल, फतेहाबाद सहित कई बार में काम बंद रहा और सिरसा बार में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। हिसार की टैक्स बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। वहीं पंचकूला में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मीटिंग की गई। मीटिंग में फैसला हुआ कि 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’ की जाएगी। इस पंचायत के ऐलान से पहले एसपी हिसार ने सभी थाना प्रभारियों की एक बैठक बुलाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। हिसार में अगले सप्ताह छात्र महापंचायत बुलाई हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को पंचकूला में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मीटिंग की थी। मीटिंग में फैसला हुआ कि 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’ की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा- इस पूरे मामले को लेकर मैंने DGP से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। मैंने लगातार 3-4 दिन कॉल किए, जब बात नहीं हो पाई तो मैसेज भी किया, लेकिन जवाब देने के बजाय मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया। विवाद 17 अप्रैल को हिसार में हुआ था। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला GJU केस में गिरफ्तारी देने के लिए SP ऑफिस जा रहे थे। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि रास्ते में CIA इंचार्ज पवन कुमार ने काफिला रोककर हथियार तान दिया और उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *