श्री रामचरितमानस प्रचार समिति की ओर से संरक्षक सतीश शर्मा के संरक्षण और अध्यक्ष सौरभ गौड़ के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जयप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर देहली गेट स्थित महर्षि वाल्मीकि के श्री विग्रह पर समिति के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पार्चन किया। इसके बाद श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति और श्रीराम नाम संकीर्तन किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य प्राचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता, सौरभ गौड़, जयप्रकाश सिंह और सोमेश शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के ज्ञाता थे। उन्होंने डाकू रत्नाकर से महर्षि बनने के बाद रामायण की रचना की। कार्यक्रम में सोमेश शर्मा, संदीप शर्मा, जीवाराम गौड़, जयवीर सिंह, तरुण शर्मा सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

