IND W vs PAK W: वूमेंस एशिया कप में 9 बार हुई है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 4 सालों से जीत के लिए तरस रहे पड़ोसी

IND W vs PAK W: वूमेंस एशिया कप में 9 बार हुई है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 4 सालों से जीत के लिए तरस रहे पड़ोसी

IND vs PAK Head To Head in Women’s Asia Cup: वूमेंस एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें अब तक आपस में 9 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। 

INDW vs PAKW Head To Head Record: वूमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। भारतीय टीम आज हैट्रिक जीत के इरादे से उतरेगी, तो वहीं पाकिस्तान की नजर सेमीफाइनल के टिकट पर होगी। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आज रात 8:00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म कर चुकी है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम भी अंतिम चार में पहुंचने की रेस में शामिल है। हालांकि, पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा लग नहीं रहा है कि उसे आज सेमीफाइनल का टिकट मिल पाएगा।

9 बार हो चुकी है भारत-पाक की टक्कर

भारत और पाकिस्तान की टीमें आज वूमेंस एशिया कप में 9 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से सात बार भारतीय टीम को जीत मिली है, तो दो बार पाकिस्तान ने भी जीत का स्वाद चखा है। हालांकि, एशिया कप में पाकिस्तान को आखिरी जीत 2022 में मिली, जब उसने 13 रन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया था।

टी20 वर्ल्डकप में हुई थी आखिरी टक्कर

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो यहां भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमें 17 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें से 14 बार भारतीय टीम को जीत मिली है, तो तीन बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। दोनों टीमें आखिरी बार वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारतीय टीम ने 64 रन से शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि, दोनों टीमें ही पहले राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

श्रीलंका और बांग्लादेश भी सेमीफाइनल की रेस में

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के दो अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप बी में भारत-पाकिस्तान के साथ हांगकांग और थाईलैंड की टीम शामिल है, तो वहीं ग्रुप डी में श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ यूएई और इंडोनेशिया की टीमें हैं। इंडोनेशिया और हांगकांग टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुके हैं। वहीं, ग्रुप डी से श्रीलंका और बांग्लादेश के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीद है। श्रीलंका ने दोनों मुकाबले जीते हैं, तो वहीं बांग्लादेश ने एक मैच खेला और उसमें जीत हासिल की है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *