नवादा में जन सुराज पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च:दिल्ली पुलिस की गोली से बिहारी मजदूर की हत्या पर बवाल, सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जन सुराज पार्टी ने नवादा जिले में दिल्ली पुलिस द्वारा एक बिहारी प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे।

मार्च का नेतृत्व जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मसीहुद्दीन ने किया। प्रदर्शनकारियों ने “दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद” और “बिहारी युवक हत्यारा सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिहार के युवकों और मजदूरों की जान सुरक्षित नहीं है, जबकि सरकार चुप्पी साधे हुए है। बिहारी मजदूर की हत्या पर सन्नाटा क्यों

मसीहुद्दीन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या पर न तो केंद्र सरकार और न ही दिल्ली सरकार में कोई आक्रोश दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली का कोई व्यक्ति बिहार में मारा जाता है तो पूरा देश सड़कों पर उतर आता है, लेकिन बिहारी मजदूर की हत्या पर सन्नाटा क्यों है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी उचित कारण के गोली चलाई, जो बिहारियों के साथ हो रहे भेदभाव को दर्शाता है। उनकी मांगों में दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी, तथा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन शामिल है। रोजगार की तलाश में अत्याचार का शिकार होते हैं मजदूर

इस मौके पर स्थानीय युवाओं और प्रवासी मजदूरों के परिजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि दिल्ली जैसे महानगरों में रोजगार की तलाश में गए बिहारी युवक अक्सर पुलिस अत्याचार का शिकार होते हैं।

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। कैंडल मार्च नवादा के मुख्य चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरा और समापन स्थल पर एक सभा के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला पट्टा बांधकर शोक व्यक्त किया। जन सुराज पार्टी ने नवादा जिले में दिल्ली पुलिस द्वारा एक बिहारी प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे।

मार्च का नेतृत्व जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मसीहुद्दीन ने किया। प्रदर्शनकारियों ने “दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद” और “बिहारी युवक हत्यारा सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिहार के युवकों और मजदूरों की जान सुरक्षित नहीं है, जबकि सरकार चुप्पी साधे हुए है। बिहारी मजदूर की हत्या पर सन्नाटा क्यों

मसीहुद्दीन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या पर न तो केंद्र सरकार और न ही दिल्ली सरकार में कोई आक्रोश दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली का कोई व्यक्ति बिहार में मारा जाता है तो पूरा देश सड़कों पर उतर आता है, लेकिन बिहारी मजदूर की हत्या पर सन्नाटा क्यों है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी उचित कारण के गोली चलाई, जो बिहारियों के साथ हो रहे भेदभाव को दर्शाता है। उनकी मांगों में दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी, तथा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन शामिल है। रोजगार की तलाश में अत्याचार का शिकार होते हैं मजदूर

इस मौके पर स्थानीय युवाओं और प्रवासी मजदूरों के परिजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि दिल्ली जैसे महानगरों में रोजगार की तलाश में गए बिहारी युवक अक्सर पुलिस अत्याचार का शिकार होते हैं।

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। कैंडल मार्च नवादा के मुख्य चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरा और समापन स्थल पर एक सभा के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला पट्टा बांधकर शोक व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *