ITI संस्थानों में पहले राउंड के प्रवेश का परिणाम जारी:27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे दाखिले, ऑनलाइन जारी हुआ रिजल्ट

ITI संस्थानों में पहले राउंड के प्रवेश का परिणाम जारी:27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे दाखिले, ऑनलाइन जारी हुआ रिजल्ट

यूपी के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026, 2026-27 और 2026-28 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पहले चरण का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को अब निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना होगा। वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 27 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रवेश पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक चलेगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में अवकाश के दिन भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इसी अवधि के भीतर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा बुलावा पत्र यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है तो वेबसाइट पर उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी इसे प्रिंट कर प्रवेश के समय संबंधित संस्थान में लेकर जाएं। चयनित अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी चयन की सूचना दी जा रही है। चयन न होने पर रैंक की जानकारी जिन अभ्यर्थियों का पहले चरण में चयन नहीं हुआ है, उनके लिए वेबसाइट पर रैंक की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित आईटीआई के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। संस्थान में प्रवेश सूची से नाम का मिलान कराने के बाद निर्धारित समय में प्रवेश लेना होगा। FREEZE या FLOAT का विकल्प प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार FREEZE (स्थिर) या FLOAT (विस्थापित) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हेल्पलाइन से ले सकेंगे जानकारी परिषद ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500 और 7897992063 जारी किए हैं। इसके अलावा 0522-2336115 पर संपर्क किया जा सकता है। व्हाट्सऐप नंबर 9628372929 है। अभ्यर्थी help@admissionscvtup.in पर ई-मेल के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *