पत्रकार राज जायसवाल समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट:साढ़ू के साथ गैंग चलाकर मांगता था रंगदारी, लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस ने की कार्रवाई

पत्रकार राज जायसवाल समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट:साढ़ू के साथ गैंग चलाकर मांगता था रंगदारी, लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस ने की कार्रवाई

लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से जुड़े गैंगलीडर राज जायसवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का संगठित गिरोह है, जो आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लोगों को धमकाने, रंगदारी वसूलने और मारपीट समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इस गैंग के कारण इलाके में भय का माहौल बना और लोग इनके खिलाफ गवाही देने से भी डरते हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना राज जायसवाल (37) मूलरूप से बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह इंदिरानगर के जरहरा शीतल नगर फेज-2 और तकरोही स्थित आदर्श कॉलोनी में रहता है। गिरोह में जरहरा रसूलपुर सादात, इंदिरानगर निवासी राजा उर्फ अनुराग (26) और सिधौली, सीतापुर निवासी मनीष जायसवाल (42) शामिल हैं। मनीष रिश्ते में राज का साढ़ू लगता है। 2018 से आपराधिक मामलों में नाम पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राज जायसवाल और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ इंदिरानगर थाने में साल 2018 से लगातार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें घर में घुसकर हमला, महिला से अभद्रता, धमकी, रंगदारी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामलों में 2018 के दो मुकदमे, 2021 का रंगदारी और धमकी का मुकदमा, 2022 में मारपीट और बलवा, 2023 में मारपीट, धमकी, रंगदारी व एससी-एसटी एक्ट तथा 2025 में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मुकदमा शामिल है। इन सभी मामलों में पुलिस आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है और मामले विचाराधीन हैं। गैंग चार्ट मंजूर होने के बाद कार्रवाई पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों और दर्ज मुकदमों के आधार पर आरोपियों का गैंग चार्ट तैयार किया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य संगठित तरीके से अपराध करते हैं और अपने आर्थिक लाभ के साथ लोगों में डर पैदा करने का प्रयास करते हैं। इसी आधार पर तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी काम करने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों से लोक व्यवस्था प्रभावित हुई और क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *