लखनऊ में भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का विस्तार:चेतना राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुमन प्रदेश अध्यक्ष बनीं, आगामी चुनाव की तैयारी शुरू

लखनऊ में भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का विस्तार:चेतना राष्ट्रीय प्रवक्ता व सुमन प्रदेश अध्यक्ष बनीं, आगामी चुनाव की तैयारी शुरू

लखनऊ में भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का विस्तार और सम्मान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पदाधिकारियों द्वारा किया गया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोनी सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए चेतना शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुमन त्रिवेदी को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ (यूपी) और प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा (बिहार) के पद पर नियुक्त किया है। इस विस्तार कार्य में युवाओं को जोड़कर संगठन को अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ में हुई बैठक में मोनी सिंह ने बताया कि संगठन आगामी 2027 के चुनाव की तैयारी कर रहा है और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ- प्रदेश अध्यक्ष शोभा राजपूत, युवा मोर्चा-प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव सहित अन्य कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आगामी अगस्त में लगभग 40 जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ में सम्मान कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *