IPL Onlline Satta: आईपीएल क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। रविवार-सोमवार को हरियाणा, कोलकाता और रायपुर के अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर 26 सट्टेबाजों को धरदबोचा। इसके साथ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के 5 पैनल को ध्वस्त किया। आरोपियों के खिलाफ राजेंद्र नगर, तिल्दा-नेवरा, मौदहापारा, तेलीबांधा आदि थानों में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 50 लाख से अधिक का माल बरामद हुआ है। बड़ी संख्या में म्यूल बैंक खाते भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सटोरियों के पास से करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
IPL Onlline Satta: 26 आरोपी गिरफ्तार
खुलासा करते हुए क्राइम एंड साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया था। इन मामलों की जांच के दौरान हरियाणा, पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा पैनल चलने का पता चला। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कोलकाता, हरियाणा, झारखंड, बिहार के अलावा दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, बालोद, रायपुर में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा संचालित और खेलने वाले 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी 5 पैनलों का संचालन करते थे और आईडी व पैनल बेचते भी थे।
पकड़े गए सट्टेबाज
तेलीबांधा के मामले में प्रदीप पटेल, निसान हटिया, राहुल शुक्ला, चीपेश डलानी, लखन थापानी, श्राकाश सिंह राजपूत उर्फ छोटू, लिखेश्वर साहू, घुषोष राम, अमन नत्थानी और राम लालवानी, न्यू राजेन्द्र नगर के मामले में सौरव मुकीम, करण पिंजानी उर्फ किट्टू, शेख आसिफ, इमाम अहमद, भैरव कुमार, राजीव कुमार, सिकंदर यादव, रविंद्र कुमार, गुरदेव सिंह, तिल्दा-नेवरा के मामले में राहुल फतनानी, गौतम पंजवानी, किशन उर्फ सोनू हिंदुजा और मौदहापारा थाने के मामले में अजय उर्फ मोंटू साहू, मुकेश जंघेल, अमित जंघेल और रवि हेंगवानी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से जब्त सामान
4 लैपटॉप, 59 मोबाइल, नकद 17 लाख 92070 रुपए सहित कार जब्त की गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और म्यूल खातों का पता चला है।
महादेवबुक सहित कई पैनल चल रहे
प्रदेश भर में महादेवबुक ऐप के अलावा लोटस, लॉयन, नसीब, बेटओनली, गोल्डन एक्सचेंजडॉट कॉम आदि जैसे कई पैनल संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे जुआ-सट्टा चलाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी लोटस, लॉयन, नसीब, बेटओनली आदि पैनल संचालित कर रहे थे।
गिरफ्तारी में पुलिस की सेंचुरी
इस आईपीएल के सीजन में रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी रोकने लगातार कार्रवाई की। इसमें 18 केस दर्ज किए। 13 से अधिक ऑनलाइन पैनल ध्वस्त किया गया। सोमवार को पकड़े गए 26 आरोपियों को मिलाकर अब तक कुल 100 सटोरियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये पैनल-आईडी बेचने के साथ संचालित भी करते थे। आरोपियों से 85 लाख 1678 रुपए, 281 मोबाइल, 25 लैपटॉप, 11 कार, दोपहिया आदि सहित 4 करोड़ से अधिक का माल बरामद कर चुकी है।
संगठित सट्टा चलाने वाले 14 ग्रुप बेनकाब
-मंजीत सिंह एवं मोहित सोमानी ग्रुप
-बाबू खेमानी ग्रुप
-नमन जग्गी, आयूष जैन, अंकित अग्रवाल ग्रुप
-अमित जंघेल ग्रुप
-सोनू फतनानी ग्रुप
-अमन नत्थानी ग्रुप
-हर्ष नागदेव ग्रुप
-हरीश नायक ग्रुप
-लक्ष्मण व आशीष जाधव ग्रुप-राखब देव पाहूजा ग्रुप
-रितेश गोविंदानी ग्रुप
-आकाश तांडी ग्रुप
-प्रतीक वाधवानी व सैंकी देवडा ग्रुप
-धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी ग्रुप
ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। ज्यादातर पैनल दूसरे राज्यों व शहरों में संचालित होते पाए गए हैं। जुआ-सट्टा पर पुलिस हर संभव कार्रवाई कर रही है।
-डॉक्टर संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, रायपुर


