बेगूसराय में कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर:सड़क पर गिरा युवक, सिर में चोट लगने से गई जान; ड्राइवर मौके से फरार

बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-55(SH-55) पर तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गाड़ी समेत सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के वरियापुर गांव के पास की है। दिल्ली से मजदूरी कर लौटा था घर मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी मिंकू दास के पुत्र रोहित कुमार(22) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। सोमवार रात वह बरियारपुर से बाइक से गांव की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पीछे से मारी टक्कर और कार लेकर फरार हुआ ड्राइवर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित मारुति कार तेज गति से रोसड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर मौके से तेजी से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में रोहित को उठाया। उसे तुरंत खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। जवान बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल बेहद गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ग्रामीणों में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेगूसराय-रोसड़ा SH-55 पर वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिन ओवरस्पीडिंग के कारण निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा तय करने और रिहायशी इलाकों के पास स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) बनाने की मांग की है। ड्राइवर के पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी ड्राइवर के पहचान में जुटी है। आवेदन खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-55(SH-55) पर तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गाड़ी समेत सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के वरियापुर गांव के पास की है। दिल्ली से मजदूरी कर लौटा था घर मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी मिंकू दास के पुत्र रोहित कुमार(22) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। सोमवार रात वह बरियारपुर से बाइक से गांव की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पीछे से मारी टक्कर और कार लेकर फरार हुआ ड्राइवर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित मारुति कार तेज गति से रोसड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर मौके से तेजी से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में रोहित को उठाया। उसे तुरंत खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। जवान बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल बेहद गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ग्रामीणों में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेगूसराय-रोसड़ा SH-55 पर वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिन ओवरस्पीडिंग के कारण निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग पर गति सीमा तय करने और रिहायशी इलाकों के पास स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) बनाने की मांग की है। ड्राइवर के पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी ड्राइवर के पहचान में जुटी है। आवेदन खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *