IPL में रविवार का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, लखनऊ में जोश इंग्लिस और आवेश खान की वापसी हुई है। लखनऊ ने 7 ओवर में दो विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जोस इंग्लिस और कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। निकोलस पूरन एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने सरफराज खान के हाथों कैच कराया। मिचेल मार्श (10 रन) को अंशुल कम्बोज ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और आकाश मधवाल। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और मयंक यादव।
IPL- लखनऊ ने दूसरा विकेट गंवाया:मार्श के बाद पूरन आउट; चेन्नई के खिलाफ इंग्लिस का 17 बॉल में अर्धशतक


