किशनगंज के ठाकुरगंज में इनोवा कार दुकान से टकराई:एक की मौत और कई घायल, महिला बोली- गलगलिया से दवाई लेने आई थी

किशनगंज के ठाकुरगंज में इनोवा कार दुकान से टकराई:एक की मौत और कई घायल, महिला बोली- गलगलिया से दवाई लेने आई थी

किशनगंज में मंगलवार रात अनियंत्रित इनोवा कार पास के एक प्रतिष्ठान से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना ठाकुरगंज में बस स्टैंड पर हुई। हादसे में प्रतिष्ठान को भी नुकसान पहुंचा और कई दुकानों के शेड टूट गए। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पतेसरी पंचायत के अदरागुड़ी गांव निवासी मोसीम के रूप में हुई है। मोसीम बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था, इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। दवाई लेने ठाकुरगंज आई थी महिला इधर इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में सवार एक महिला ने बताया कि वह गलगलिया से ठाकुरगंज दवाई लेने आई थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक मोसीम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस संबंध में यातायात थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को जब्त कर ठाकुरगंज थाने में रखा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। किशनगंज में मंगलवार रात अनियंत्रित इनोवा कार पास के एक प्रतिष्ठान से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना ठाकुरगंज में बस स्टैंड पर हुई। हादसे में प्रतिष्ठान को भी नुकसान पहुंचा और कई दुकानों के शेड टूट गए। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पतेसरी पंचायत के अदरागुड़ी गांव निवासी मोसीम के रूप में हुई है। मोसीम बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था, इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। दवाई लेने ठाकुरगंज आई थी महिला इधर इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में सवार एक महिला ने बताया कि वह गलगलिया से ठाकुरगंज दवाई लेने आई थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक मोसीम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस संबंध में यातायात थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को जब्त कर ठाकुरगंज थाने में रखा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *