India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही रोमांचक शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया।भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। थोड़ी देर इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 30 रन ठोक दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन जबकि नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने की ओर बढ़ रही थी लेकिन बारिश ने खेल खत्म कर दिया।वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही रोमांचक शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया।

भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। थोड़ी देर इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 30 रन ठोक दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन जबकि नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने की ओर बढ़ रही थी लेकिन बारिश ने खेल खत्म कर दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *