रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्री पदम में दंपती समेत पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतका ललिता के भाई आकाश की तहरीर पर दो बहनों और एक नंदोई समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के भाई ने दी शिकायत प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि नगला श्री पदम में हुई घटना को लेकर मृतका ललिता के भाई आकाश ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर ननद सुनीता, सपना और एक नंदोई समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बड़ी और छोटी बहन मिलकर कर रहे थे परेशान आरोप है कि बड़ी बहन सुनीता अपने पति और छोटी बहन सपना के साथ मिलकर महेश और उसकी पत्नी ललिता को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। साथ ही मां को भाई महेश के खिलाफ भड़का कर मकान समेत पैतृक संपत्ति हड़प ली गई। कई दिनों से था परेशान इसी कारण महेश काफी व्यथित था और मानसिक रूप से टूट चुका था। लगातार प्रताड़ना और संपत्ति से बेदखल होने के बाद वह अवसाद में चला गया था। पुलिस को आशंका है कि अवसाद में आकर ही महेश ने परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाया है।

