IND vs SL: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैच में ऑफ स्पिनर सारांश जैन डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में मौका मिला है।
Sri Lanka vs India, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला आज यानि 23 अगस्त से खेला जा रहा है। कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से सारांश जैन ने डेब्यू किया है।
श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत
भारतीय टीम की नज़रें इस मैच को जीत श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होंगी। वहीं इस मैच को अपने नाम कर सीरीज ड्रा कराना चाहेगा। टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच गाले के मुकाबले ज्यादा हार्ड और बेहतर लग रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि बल्लेबाजी के लिए पहले दो या तीन दिन पिच ठीक रहेगी। कुलदीप इंफेक्शन की वजह से बाहर हैं। उनकी जगह सारांश ने डेब्यू किया है।”
सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला
33 साल के सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में एक लंबा समय बिताने के बाद अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें रवींद्र जडेजा ने डेब्यू दिया। सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले 2 मैचों में वह गेंद से बेहतरीन रहे हैं। अब सारांश जैन के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
धनंजय डी सिल्वा ने क्या कहा
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा, “पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, लेकिन मुझे गेंदबाजी से कोई दिक्कत नहीं है। हम जल्दी विकेट लेकर उन पर दबाव बना सकते हैं। कामिल मिशारा आज डेब्यू कर रहे हैं। पासिंदु भी खेल रहे हैं।” भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले टेस्ट 165 रन से जीता था। टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका: धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्यबंदारा, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Sports – Patrika | CMS

