IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, वूमेंस जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, वूमेंस जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

India vs Pakistan Hockey: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर वूमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजर अब लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर है। 

IND vs PAK Women’s Junior Hockey Match: वूमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंद दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। चीन के मोकी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अब उनका सामना साउथ कोरिया या मलेशिया से होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

वर्ल्डकप का टिकट भी हो सकता है कन्फर्म

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूजा साहू ने सातवें मिनट में पहला गोल किया। उसके बाद रोशनी ने भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद गोल होने का सिलसिला आखिरी मिनट तक नहीं रुका और पाकिस्तान के खिलाफ 19 गोल हो गए। भारतीय टीम को लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लिए सिर्फ दो मैच और जीतने हैं। टूर्नामेंट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीमें 2027 में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई कर लेंगी।

टूर्नामेंट में सनीका चंद्रकांत और पूर्णिमा यादव ने 6-6 गोल किए हैं और वह टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा गोल स्कोर करने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसके अलावा गीता यादव ने पांच, पूजा साहू ने चार गोल किए हैं। पूनम, पूजा मलिक, कृष्णा शर्मा, मधु और सुप्रिया ने भी तीन-तीन गोल किए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ पूजा मलिक ने 27वें, 49वें और 91वें मिनट में गोल दागा, तो वहीं सुप्रिया ने 40वें और 54वें मिनट में गोल दागा। सनीका चंद्रकांत माने ने 13वें और 23वें मिनट में, जबकि मधु सिदर ने 16वें और 39वें मिनट में दो-दो गोल किए। इसके अलावा रोशनी और नवनीत कौर ने सातवें मिनट में दो गोल किए।

इससे पहले 9 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारत और मेजबान चीन का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ था। उससे पहले भारतीय टीम ने जापान को 7-0 से हराया था, तो मलेशिया के खिलाफ 11-1 से जीत हासिल की थी और साउथ कोरिया को 4-1 से रौंदा था। भारतीय टीम ने चार जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप में 20 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। इस टूर्नामेंट में सिर्फ चीन ही भारतीय टीम के सामने अब तक चुनौती पेश कर पाई है, जो दूसरे क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान के भिड़ेगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *