दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन के दौरान दो जगह चाकूबाजी की घटनाएं हुईं। पांच लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीआई मनीष कुमार ने बयान दर्ज कर आरोपियों पर मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की। पहली घटना सबसे पहले टॉकीज चौराहे के पास घटना हुई। घायल दीपक चौरसिया के अनुसार, बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने पर सत्यम चौरसिया, लुक्का और मोहित चौरसिया ने उस पर चाकू से हमला किया। पुराना विवाद नहीं था। दूसरी घटना दूसरा मामला महाकाली चौराहे के पास है। गणेश विसर्जन कर रहे चार लोगों पर खजरी मोहल्ले के 8-10 लोगों ने चाकू से हमला किया। घायल आकाश रैकवार के मुताबिक, दोस्त मधु गुरु के झगड़े में बीच-बचाव करने पर राजा बल्लम और साथियों ने उन पर हमला किया। बीच बचाव में हमला किया इसी घटना में घायल करन नामदेव के अनुसार, ऋषभ अहिरवार और राजा साथियों के साथ मधु गुरु से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर उन पर और मधु गुरु पर भी चाकू से हमला हुआ। गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हुईं दोनों ही घटनाओं को लेकर कोतवाली टी आई मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो स्थानों पर चाकू बाजी की घटना हुई है और घायल जिला अस्पताल पहुंचे हैं। करीब चार लड़के हैं जो घायल हुए हैं। घायलों से पूछताछ की गई है, जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उन पर मामला भी दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है।

