सीवान में 54,138 परीक्षार्थियों ने इंग्लिश की एग्जाम दी:मेन सब्जेक्ट की अंतिम परीक्षा फर्स्ट शिफ्ट में संपन्न

सीवान में 54,138 परीक्षार्थियों ने इंग्लिश की एग्जाम दी:मेन सब्जेक्ट की अंतिम परीक्षा फर्स्ट शिफ्ट में संपन्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के तहत सोमवार को मुख्य विषय की अंतिम परीक्षा अंग्रेजी विषय की पहली पाली में संपन्न हुई जबकि दूसरी पाली की शुरू। सीवान के 53 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित इस परीक्षा में कुल 54,138 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर संतोष और खुशी देखी गई। सुबह निर्धारित समय से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रवेश प्रक्रिया सख्ती के साथ पूरी की गई, जिसके बाद परीक्षार्थी शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे। पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और अपेक्षाकृत सरल बताया। प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी जिले में परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी। सीवान अनुमंडल में 24 और महाराजगंज अनुमंडल में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीवान सदर प्रखंड में सर्वाधिक 19 केंद्र स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त जीरादेई और पचरुखी में दो-दो तथा हुसैनगंज में एक केंद्र बनाया गया। वहीं महाराजगंज प्रखंड में 14, बसंतपुर में 6, दरौंदा में 5 और भगवानपुर हाट में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। सीवान अनुमंडल में 28,080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए आंकड़ों के अनुसार, सीवान अनुमंडल में 28,080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 9,331 छात्र और 18,749 छात्राएं थीं। पहली पाली में 14,041 तथा दूसरी पाली में 14,039 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं महाराजगंज अनुमंडल में कुल 26,058 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 17,122 छात्र और 8,936 छात्राएं थीं। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग समान रखी गई थी। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। निगरानी के लिए 23 गश्ती दल, 10 जोनल और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए थे। सभी संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। मुख्य विषय की अंतिम परीक्षा संपन्न होने के साथ ही छात्रों में उत्साह का माहौल है। अब परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है, जिसे लेकर सभी आशान्वित नजर आ रहे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के तहत सोमवार को मुख्य विषय की अंतिम परीक्षा अंग्रेजी विषय की पहली पाली में संपन्न हुई जबकि दूसरी पाली की शुरू। सीवान के 53 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित इस परीक्षा में कुल 54,138 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर संतोष और खुशी देखी गई। सुबह निर्धारित समय से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रवेश प्रक्रिया सख्ती के साथ पूरी की गई, जिसके बाद परीक्षार्थी शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे। पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और अपेक्षाकृत सरल बताया। प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी जिले में परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी। सीवान अनुमंडल में 24 और महाराजगंज अनुमंडल में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीवान सदर प्रखंड में सर्वाधिक 19 केंद्र स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त जीरादेई और पचरुखी में दो-दो तथा हुसैनगंज में एक केंद्र बनाया गया। वहीं महाराजगंज प्रखंड में 14, बसंतपुर में 6, दरौंदा में 5 और भगवानपुर हाट में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। सीवान अनुमंडल में 28,080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए आंकड़ों के अनुसार, सीवान अनुमंडल में 28,080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 9,331 छात्र और 18,749 छात्राएं थीं। पहली पाली में 14,041 तथा दूसरी पाली में 14,039 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं महाराजगंज अनुमंडल में कुल 26,058 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 17,122 छात्र और 8,936 छात्राएं थीं। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग समान रखी गई थी। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। निगरानी के लिए 23 गश्ती दल, 10 जोनल और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए थे। सभी संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। मुख्य विषय की अंतिम परीक्षा संपन्न होने के साथ ही छात्रों में उत्साह का माहौल है। अब परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है, जिसे लेकर सभी आशान्वित नजर आ रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *